"अटल नाम नहीं बल्कि विचारधारा": भाजपा विधायक द्वारा काव्यांजलि सभा का किया गया आयोजन | New India Times

गणेश मौर्य, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT; 

"अटल नाम नहीं बल्कि विचारधारा": भाजपा विधायक द्वारा काव्यांजलि सभा का किया गया आयोजन | New India Times​टांडा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक संजू देवी ने भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान के निर्देशानुसार अपने कार्यालय आसोपुर में काव्यांजलि का आयोजन किया। उन्होंने बताया की 16 सितंबर 2018 को स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की पहली मासिक पुण्यतिथि पर देश भर में भाजपा द्वारा काव्यांजलि सभा का आयोजन कर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया जा रहा है। प्रथम मासिक पुण्यतिथि कार्यक्रम पर विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद के कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहे। 

काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन जहां कवियों द्वारा अटल जी की पंक्तियों से सभा की शुरुआत की गई, वहीं भाजपा नेता श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के स्मरण में देश भर में उनके निधन के एक माह पूरे होने पर काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी जा रही है।  इसको लेकर जिला के टांडा विधानसभा क्षेत्र में भी काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया।

इस विशेष काव्यांजलि कार्यक्रम के अवसर पर कवियों द्वारा अटल जी की लिखी कविताओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्याम बाबू ने कहा कि अटल जी अटल थे और अटल रहेंगे, अटल विचारधारा है। मां सुर संगीत की देवी इस महान कवि के कंठ में विराजमान थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.