लहरपुर कोतवाली परिसर में हुई अब तक की सबसे ऐतिहासिक विदाई समारोह | New India Times

 हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT; लहरपुर कोतवाली परिसर में हुई अब तक की सबसे ऐतिहासिक विदाई समारोह | New India Timesएसपी सिटी श्री प्रभाकर चौधरी के आदेश पर लहरपुर कोतवाली प्रभारी श्री इंद्रजीत सिंह को लाइन हाजिर किया गया। लहरपुर निवर्तमान कोतवाली प्रभारी श्री इंद्रजीत सिंह के लाइन हाजिर होने के उपरांत कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम कोतवाली परिसर में निवर्तमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह का ऐतिहासिक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर फुरकान ने किया। इस विदाई व सम्मान समारोह में निवर्तमान कोतवाली प्रभारी श्री इंद्रजीत सिंह की कुशल पुलिसिंग एवं ईमानदार छवि पर लोगों ने प्रकाश डाला।  श्री इंद्रजीत सिंह कि 11 माह की पुलिसिंग में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में अपराधों की संख्या कम हुई है। लूट की वारदात कम हुई है और इस बात को कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए कि लहरपुर कोतवाली प्रभारी श्री इंद्रजीत सिंह एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर थे, ईमानदार पुलिस ऑफिसर हैं और ईमानदार पुलिस ऑफिसर रहेंगे, इस जज्बे के साथ कस्बे के भारी संख्या में सम्मानित लोगों ने नम आंखों से लहरपुर से इंद्रजीत सिंह को विदाई दी।

इस मौके पर अब्दुल कादिर, मोहम्मद सलीम उर्फ जग्गू, मोहम्मद अरशद अंसारी, सलाउद्दीन गौरी, मास्टर फुरकान, पंकज शुक्ला, महेंद्र अवस्थी, निहाल कुरैशी, संदीप मिश्रा, सतीश शर्मा, रघुवंश अवस्थी, शोभित मिश्रा, मोहम्मद हसीन अंसारी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article