देवरी में नवरात्रि और दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न, एसडीओपी अरुण कुमार उइके की सक्रियता की हो रही सराहना | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में नवरात्रि और दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न, एसडीओपी अरुण कुमार उइके की सक्रियता की हो रही सराहना | New India Times

सागर जिले के देवरी अनुविभाग में नवरात्रि और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद एसडीओपी अरुण कुमार उइके की कार्यशैली और पुलिस की सक्रियता की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई।
देवरी अनुविभाग के अंतर्गत देवरी, गौरझामर, केसली, टड़ा एवं महाराजपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को त्योहारों के दौरान सतर्क रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नवरात्रि और दशहरा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहने से लोगों ने राहत महसूस की। त्योहारों का शांतिपूर्ण आयोजन पुलिस की सतर्कता, अधिकारियों के बीच समन्वय और पुलिस-जनता के सहयोग का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।
त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सागर संभाग के आईजी इकबाल बली, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में देवरी एसडीओपी अरुण कुमार उइके ने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अमले को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया था।
एसडीओपी अरुण कुमार उइके का कहना है कि देवरी अनुविभाग में अपराधों पर अंकुश लगाना, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर अपराधों की रोकथाम तथा आमजन को अवैध गतिविधियों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

देवरी क्षेत्र में नवरात्रि और दशहरा जैसे प्रमुख पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन से पुलिस प्रशासन के प्रति नागरिकों का भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ जनता का सहयोग, संवाद और विश्वास भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.