भागलपुर में कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों में नोकझोंक, कृषि भवन मतदान केंद्र पर मची अफरा-तफरी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

New India Times

भागलपुर में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान कृषि भवन मतदान केंद्र पर बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई। एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव पर मतदाताओं के बीच प्रत्याशी की तस्वीर लगी डायरी बांटने का आरोप लगा। जन सुराज समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दरअसल, जन सुराज समर्थकों का आरोप था कि एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव कृषि भवन मतदान केंद्र पर मतदाताओं को प्रत्याशी की तस्वीर लगी डायरी बांट रही थीं। इसी बात को लेकर जन सुराज समर्थकों ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मतदान केंद्र पर गहमागहमी बढ़ गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तैनात सुरक्षा जवानों ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद मतदान केंद्र पर स्थिति सामान्य हो गई और मतदान प्रक्रिया जारी रही।

वहीं, डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी हार से बौखलाए हुए हैं। चुनाव के दौरान हुई इस घटना को लेकर कुछ देर तक मतदान केंद्र पर राजनीतिक गहमागहमी बनी रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.