सनसनीखेज अपहरण कांड में 55  दिन बाद अपहृत व्यक्ति को पुलिस ने जिंदा किया बरामद, 40 लाख रूपये की मांगी गई थी फिरौती | New India Times

संदीप शुक्ला, रीवा/भोपाल, NIT; 

सनसनीखेज अपहरण कांड में 55  दिन बाद अपहृत व्यक्ति को पुलिस ने जिंदा किया बरामद, 40 लाख रूपये की मांगी गई थी फिरौती | New India Times​रीवा आईजी उमेश जोगा, डीआईजी अविनाश शर्मा, एसपी सुशांत सक्सेना के नेतृत्व में रीवा पुलिस ने मध्यप्रदेश के इतिहास के अब तक के सबसे बड़े अपहरण कांड का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। तीन प्रदेशों (एमपी, यूपी, बिहार) की पुलिस अधिकारियों ने मिलकर शन्तबहादुर सिंह को अपहरण के 55 दिन बाद जीवित अवस्था में बिहार के रोहतक से जिंदा दस्तयाब कर अपहरण के मास्टरमाइंड जो रीवा जेल से फरार कुख्यात आरोपी बलविंद को रीवा पुलिस ने रोहतक एसपी सत्यवीर सिंह की मदद से अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया है और फिरौती के 40 लाख रुपए भी बरामद कर प्रदेश के सबसे बड़े अपहरण कांड का खुलासा किया है। रीवा आईजी, डीआईजी, एसपी को प्रदेश पुलिस के मुखिया रिषि कुमार ने बधाई देते हुए पूरी टीम को पुरस्कृत करने का एलान किया है। 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी पुलिस टीम को बधाई दी है।

By nit