पहली बारिश में बह गया विकास का प्रतीक पोहरी वाला पुल | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

पहली बारिश में बह गया विकास का प्रतीक पोहरी वाला पुल | New India Times​केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा लोकार्पित पुल पहली बारिश में ही बह गया। मंत्री तोमर ने मई 2018 के अंतिम सप्ताह में इसका लोकार्पण किया था। इसे शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा में विकास का प्रतीक बताया गया था लेकिन सितम्बर के दूसरे सप्ताह तक भी नहीं टिक पाया। 

पोहरी तहसील अंतर्गत छर्च क्षेत्र के इंदुर्खी में कूनो नदी पर 778 लाख की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ था। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर खुद 29 मई 2018 को खरवाया इंदुर्खी पुल का लोकार्पण करने आए थे। इस अवसर पर उन्होंने इसे पोहरी के विकास का प्रतीक बताया था। विकास की मजबूत बातें भी हुईं थीं। लोकार्पण को अभी 3 महीने ही हुए हैं और क्षेत्र में हुई पहली तेज बारिश में ही पुल का बड़ा हिस्सा बह गया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article