वृहद गुजराती समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

वृहद गुजराती समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात | New India Times​वृ​हद गुजराती समाज बुरहानपुर के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मा. नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश की महिला एवं बालविकास मंत्री मा. अर्चना चिटनीस, महापौर श्री अनिल भोसले, निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता, वृहद गुजराती समाज बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री दिलीप श्राफ, हंसमुख जरीवाला, प्रो. विठ्ठलदास नागर, शरद भाई श्राफ सहित समाज के अन्य लोगों के साथ बुरहानपुर के ग्राम धामनगांव में मुख्यमंत्री मा. शिवराजसिंह चौहान से समाज भवन के सिलसिले मे मिला तथा लीज़ संबंधी समस्याओं से मा.मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मा.मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुना तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

उल्लेखनीय है कि इस के पूर्व भी सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में मा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें इस संबंध में अवगत करा चुका है, उस मांग की याददहानी के संबंध में यह भेंट की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.