नव निर्मित कलेक्ट्रेट मार्ग वीआईपी रोड पर अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने किया पौधारोपण  | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;

नव निर्मित कलेक्ट्रेट मार्ग वीआईपी रोड पर अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने किया पौधारोपण  | New India Times​नव निर्मित कलेक्ट्रेट मार्ग वीआईपी रोड पर अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पौधारोपण किया। कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा के दिशा निर्देश पर वीआईपी रोड पर सामूहिक श्रमदान से सैकडों पौधे रोपित किए गए हैं। ​नव निर्मित कलेक्ट्रेट मार्ग वीआईपी रोड पर अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने किया पौधारोपण  | New India Timesमंगलवार को अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री एम एल त्यागी, एसडीएम श्री अशफाक सैय्यद अली, एसडीओ फारेस्ट श्री जाधव, जीएम डीआईसी श्री एसएस मंडलोई, उप संचालक उद्यानिकी श्री बीएस चैहान, उप संचालक कृषि श्री केसी वास्केल, श्री संतोष लुहारिया, आईएसओ के श्री जितेन्द्र खंडेलवाल, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चैहान, ब्लाॅक समन्वयक श्री बीएस गेहलोत, वन विभाग अमले, चैकीदारगण पर्यावरण सहयोग संस्था अध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित, रेवती समाज उत्थान सेवा समिति के सदस्यों ने श्रमदान करके डाईट परिसर के खंड एवं नवीन कलेक्टोरेट के सामने स्थित खंड में पौधारोपण किया। आज किये गए पौधारोपण के साथ ही वीआईपी रोड के दोनों ओर सात प्रखंड में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण हो चुका है, जो आने वाले समय में वीआईपी रोड की सुन्दरता बढाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.