मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
शासकीय युनानी औषधालय, काली फाटक के युनानी चिकित्सा अधिकारी हकीम डॉ ऐजाज़ अनवर अंसारी ने एनआईटी संवाददाता को बताया कि मंगलवार को शासकीय हिंदी प्राथमिक शाला भवन क्रमांक 01, ग्राम हमीदपुरा (ग्राम पंचायत एमागिर्द) में मध्य प्रदेश शासन, आयुष विभाग द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहम्मद कलीम अंसारी के मार्ग दर्शन मे नि:शुल्क यूनानी शिविर का आयोजन किया गया, जिस में कुल 126 रोगियों की जांच एंव उपचार उनके द्वारा कर उन्हें युनानी दवाई देकर लाभंवित किया गया।
इस निःशुल्क शिविर को सफल बनाने में कालीफाटक औषधालय की सेविका श्रीमति रंजना माडवकर, हमीदपुरा के पंच अब्दुल नईम साहब, शाला के शिक्षक एवं कई समाज सेवकों ने सहयोग किया।
