मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने राज्य के सभी मदरसों में 15 अगस्त को झंडा फहराने और राष्ट्रगान समेत दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने का जारी किया निर्देश, मदरसा बोर्ड के निर्देश पर उठे सवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने राज्य के सभी मदरसों में 15 अगस्त को झंडा फहराने और राष्ट्रगान समेत दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने का जारी किया निर्देश, मदरसा बोर्ड के निर्देश पर उठे सवाल | New India Times​मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने राज्य के सभी मदरसों में 15 अगस्त को झंडा फहराने और राष्ट्रगान समेत दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के आदेश जारी किया है साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि मदरसों के कार्यक्रम का फोटो बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाये।

शासन के इस निर्देश पर सवाल उठने लगे हैं ।लोगों का कहना है कि 1947 में देश आजाद होने के बाद से ही लगातार मदरसों में हर साल जश्न-ए-आजादी मनाया जाता है। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान भी होता है। आज इस तरह से निर्देश करने का क्या मतलब है? मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार को ये बताना होगा कि क्या इस तरह का आदेश केवल मदरसों के लिए जारी हुए हैं या सरकारी स्कूलों के लिए भी? क्या सरकारी स्कूलों में भी वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी कराई जाएगी?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.