रायसेन जिले में 29 मार्च को प्रवेश करेगी 'नर्मदा सेवा यात्रा' | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;  ​रायसेन जिले में 29 मार्च को प्रवेश करेगी 'नर्मदा सेवा यात्रा' | New India Timesनर्मदा नदी के संरक्षण और प्रदूषण मुक्त करने के लिए शुरू की गई नमामि देवी नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा जिले में 29 मार्च 2017 को बाड़ी ब्लॉक के भारकच्छ कलां से शुरु होगी। यह यात्रा जिले के बाड़ी और उदयपुरा ब्लॉक में 40 स्थानों से निकलेगी। यात्रा के दौरान सात स्थानों पर रात्रि विश्राम होगा।
यह नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा 29 मार्च को रायसेन जिले के बाड़ी ब्लॉक के भारकच्छ कलां पहुंचेगी। यह यात्रा 29 मार्च को बाड़ी विकासखंड के गडरवास, भौती, गौरा मछवाई, बिसेर पहुचेंगे। यह यात्रा 30 मार्च को सनखेडा, वामनवाडा, मोतलसिर, सेमरी घाट और वगलवाडा पहुंचेगी। यात्रा 31 मार्च को बाड़ी ब्लॉक के सीरावाडी मुकन्दी, सतरावन, मुंआर, डूमर, घाटपिपरिया और ढावला पहुंचेगी।​रायसेन जिले में 29 मार्च को प्रवेश करेगी 'नर्मदा सेवा यात्रा' | New India Times1 अप्रैल को सर्रा, मॉगरोल, कोटपार महंत, अलीगंज, शिवनी और बारहकला पहुंचेंगी। इसके बाद यात्रा 2 अप्रैल को उदयपुरा ब्लॉक के खूनिया, केतुधान, मोहडकला, नरहरा और उड़िया पहुंचेंगी। 3 अप्रैल को सुल्तानगंज, बौरास, चौरास, बॉंसखेड़ा, अण्डिया, केलकच्छ, अनघोरा और पतई पहुंचेगी। 4 अप्रैल को पतई पिपलिया खुर्द ,रिछावर, रमपुरा, नयाखेड़ा और टिमरावन पहुंचेगी।

By nit