अमरावती में Spoton Glow की नई शाखा का उद्घाटन, सैकड़ों महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भर बनने का संकल्प | New India Times

ज़फ़र खान, अमरावती (महाराष्ट्र), NIT:

अमरावती में Spoton Glow की नई शाखा का उद्घाटन, सैकड़ों महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भर बनने का संकल्प | New India Times

महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से Spoton Global Group Pvt. Ltd. के उपक्रम Spoton Glow की अमरावती शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन AIMIM अमरावती शहर अध्यक्ष हाजी इरफान खान के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगरसेवक फराह नाज़, अहद अली, सलाहुद्दीन खान, अहमद शाह, कुबरा बानो करामत अली (इकबाल साहिल), अब्दुल हमीद (गटनेता), सैयद राशिद अली, सैयद मुनज्जर अली, आसिया अंजुम वाहिद खान, मरियम रानी और बतूल बी ताहिर शाह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर Spoton Global Group Pvt. Ltd. के सीईओ अवेस सिद्दीकी, डायरेक्टर तबिश मिर्जा और मेकअप आर्टिस्ट अदीबा मैडम भी मौजूद रहीं।
सीईओ अवेस सिद्दीकी ने बताया कि Spoton Glow के माध्यम से महिलाओं को मेकअप और मेहंदी जैसे विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.