मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री स्वामी प्रसाद लोधी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रृद्धांजलि | New India Times

पूजा यादव/अविनाश द्विवेदी, सागर (मप्र), NIT; मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री स्वामी प्रसाद लोधी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रृद्धांजलि | New India Timesमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार की सुबह टीकमगढ पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री स्वामी प्रसाद लोधी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री लोधी जी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुये। उन्होंने मोक्षधाम ले जाते वक्त श्री लोधी के पार्थिव शरीर को कांधा दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय श्री लोधीजी की अनुजा (छोटी बहन) केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती तथा अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती के अग्रज पूर्व विधायक श्री स्वामी प्रसाद लोधीजी के निधन पर अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. वीरेंद्र कुमार, टीकमगढ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रुस्तम सिंह, राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव, अन्य मंत्रीगण, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पर्वतलाल अहिरवार, विधायक टीकमगढ़ श्री केके श्रीवास्तव, विधायक पृथ्वीपुर श्रीमती अनीता नायक, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, उत्तरप्रदेश के महरौनी विधायक श्री मन्नू कोरी, अन्य विधायकगण, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अभय प्रतापसिंह यादव, श्री हरबलसिंह लोधी, श्री राहुलसिंह लोधी, नील, नित्या, अन्य परिजनों सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर शोकसभा भी हुई। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

उल्लेखनीय है कि रविवार, 8 जुलाई को श्री स्वामी प्रसाद लोधी जी (पूर्व विधायक) का दिल्ली के एम्स हास्पिटल में निधन हो गया था, वे 72 वर्ष के थे। श्री लोधी जी का पार्थिव शरीर रविवार को टीकमगढ़ लाया गया और 9 जुलाई की सुबह 11 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article