अखिरकार पुसद को मिले तीन विधायक | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; 

अखिरकार पुसद को मिले तीन विधायक | New India Times​विधान परिषद के लिए कांग्रेस के डॉ. वजाहत मिर्झा और भाजपा के एडवोकेट निलय नाईक निरविरोध चुने गए हैं, अब उनके चयन की घोषणा होना बाकी है। पुसद को पहली बार एक नहीं तीन विधायकों की लॉटरी लगी है।

जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. वजाहत मिर्झा को काँग्रेस ने विधान परिषद की उम्मीदवारी दी साथ ही भाजपा ने भी पुसद पर लक्ष केंद्रीत कर एडवोकेट निलय नाईक को उम्मीदवारी दी। लगातार दो उम्मीदवार अकेले पुसद में से होने से राज्य के राजकारण में पुसद की चर्चा हो रही है। उम्मीदनुसार मिर्झा और नाईक विधान परिषद पर बिनविरोध चुने गए, क्योंकि 11 जगह पर 11उम्मीदवार हैं। 12वें उम्मीदवार आखीरी दिन चुनाव मैदान से पिछे हट गए।

पुसद को राष्ट्रवादी के ज्येष्ठ नेता मनोहरराव नाईक यहां विधानसभा के विधायक हैं, इसमें अब वजाहत मिर्झा और निलय नाईक के रूप में और दो की संख्या बढी है।यह तीन विधायक अब अपना पक्ष अपने गांव, देहातों में बताएंगे साथ ही पुसद के विकास की जिम्मेदारी उन पर है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पुसद में पार्टी को मिलने वाली वोटींग पर दोनों विधायकों की उपयोगिता की गणना होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article