अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
इस समय जहां केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला कर देश को स्वच्छ रखने का प्रयास कर रही है वहीं कुछ निकम्मे सरकारी अधिकारी व कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान की हवा निकालने पर तुले हुए हैं।
मिली जानकरी के अनुसार भोपाल के न्यू कबाड़ खाना के वार्ड क्रमांक 16,17 में जगह- जगह कूड़े का अम्बार लगा हुआ है।फैले हुये गंदगी और बदबू की वजह से शहरियों का निकलना मुश्किल हो गया है, फिर भी नगर निगम लापरवाह बनी हुई है।न्यू कबाड़ खाने में कचरों के ढेर व गंदगी को देखकर नगर निगम के साफ-सफाई के दावे पर सवालिया निशान लग रहा है। यहां निगम के साफ-सफाई को लेकर खोखले दावे साफ नजर आ रहे हैं।
एक ओर जहां प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर भोपाल नगर निगम के अधिकारी व जन प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि साफ-सफाई पर हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।ऐसा लगता है कि सारा रुपया साफ-सफाई पर खर्च न हो कर भ्रष्टाचार की नजर हो रहा है।
