अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल, NIT;
पन्ना जिले के अमानगंज नगर के मोहम्मद अमन खान का एशिया बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिये राष्टीय टीम में चयन किय़ा गया है। एशिया बेंच प्रस प्रतियोगिता यू .ए .ई .दुबई में सितम्बर 2018 मे आय़ोजित होगी जिसके लिए अमन खान बड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अमन खान ने NIT सांवाददाता से बात करते हुये बताया कि मैं पिछले कई वर्षोँ से मेहनत करता आ रहा हूँ। लगभ तीन माह पहले बेंच प्रेस प्रतियोगिता में राष्टीय स्वण पदक विजेता बना था। अब मेरा चयन बेंच प्रेस में यू .ए .ई .दुबई के लिये किय़ा गया है। अब मैं पूरी लगन से जीतोड़ मेहनत कर रहा हूँ, जिससे मैं अपने देश के लिए मेडल जीत कर देश का नाम रोशन कर सकूं।
