साबिर खान, अमरोहा/लखनऊ, NIT;
आॅल इण्डिया शिया यूथ ब्रीगेड अमरोहा की एक मीटिंग सैद नगली मे आयोजित की गई जिसमें सर्व सम्मति से ब्रिगेड के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
आॅल इण्डिया शिया यूथ ब्रिगेड केप्रदेश कार्यकारणी व प्रदेश कोर कमेटी की स्वीकृति से अरशद रज़ा को ज़िलाध्यक्ष, फिरोज़ हैदर को जिला सचिव, अरीब हैदर व ज़व्वार सादिक को जिला उपाध्यक्ष, अम्मार हैदर व हसन मेंहदी को जिला महामन्त्री तथा सदफ रजा को जिला संयोजक बनाया गया, जबकि मीटिग में डाॅ. सैय्यद मोहम्मद जाफर को नगर अध्यक्ष, मुजम्मिल हुसैन व तमसील हुसैन को नगर महामन्त्री बनाया गया और मुजम्मिल रिजवी को नगर संगठन मन्त्री बनाया गया।
आॅल इण्डिया शिया यूथ ब्रीगेड अमरोहा के ओहदेदारों व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारणी व कोर कमेटी के पदाधिकारियों व डॉक्टर खावर हुसैन साहब का आभार व्यक्त किया है। सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा व शिक्षा का कार्य पूरी महनत व लगन से करने का वचन दिया है।
