इंदरगंज थाना स्थित पुराने मिनी कंट्रोल रूम का पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन ने किया उद्घाटन | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

इंदरगंज थाना स्थित पुराने मिनी कंट्रोल रूम का पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन ने किया उद्घाटन | New India Times​इंदरगंज थाना स्थित पुराने मिनी कंट्रोल रूम का ग्वालियर जिला पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि उक्त मिनी कंट्रोल रूम कई वर्षों पूर्व शहर पुलिस की आवश्यक एवं छोटी मीटिंग लेने के कार्य के रूप में उपयोग होता रहा था लेकिन विगत कुछ वर्षों से ध्यान नहीं दिए जाने से काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में आ गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा आते ही थाना प्रभारी इंदरगंज को निर्देशित किया गया के इस मिनी कंट्रोल रूम को जो कि शहर के हृदय स्थल पर स्थित है और आवश्यक मीटिंग के लिए काफी उपयुक्त है इसे तत्काल सही स्थिति में लाया जाए। ​इंदरगंज थाना स्थित पुराने मिनी कंट्रोल रूम का पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन ने किया उद्घाटन | New India Timesथाना प्रभारी इंदरगंज द्वारा कड़ी मेहनत कर इसे तैयार कराया गया जिसका विधिवत शुरुआत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन द्वारा की गई, साथ ही ग्वालियर पुलिस के रक्षित निरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह यादव का 50 वां जन्मदिन होने से उक्त मिनी कंट्रोल रूम में ही पुलिस परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया तथा श्री यादव को शुभकामनाएं दी गईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article