सिवनी नगर पालिका में जनसुनवाई कार्यक्रम बना ढकोसला : 2 साल बाद भी नहीं हुआ निराकरण | New India Times

पीयूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा,सिवनी (मप्र), NIT;  ​सिवनी नगर पालिका में जनसुनवाई कार्यक्रम बना ढकोसला : 2 साल बाद भी नहीं हुआ निराकरण | New India Times

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आम नागरिकों के हित के लिए प्रत्येक मंगलवार को चलाई जा रही जनसुनवाई कार्यक्रम सिर्फ और सिर्फ ढकोसला ही साबित हो रहा है।  मामला नगर पालिका परिषद सिवनी में लगभग 2 साल पहले कबीर वार्ड के बजरंग नगर निवासियों के द्वारा जनसुनवाई में दिए गए आवेदन का है और दिए गए आवेदन का जिसका आज तक निराकरण नहीं हो पाया है।​सिवनी नगर पालिका में जनसुनवाई कार्यक्रम बना ढकोसला : 2 साल बाद भी नहीं हुआ निराकरण | New India Timesउल्लेखनीय है की नगर पालिका परिषद सिवनी के कबीर वार्ड डूंडा सिवनी थाने के सामने बजरंग नगर के लगभग आधा सैकड़ा नागरिकों ने दिनांक 30 अगस्त 2016 को बारिश के चलते बजरंग नगर के दर्जनों घरों और दुकानों में पानी भरने की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी जिसका आवेदन क्रमांक 323052 है, लेकिन लगभग 2 साल गुजर जाने के बाद भी आज दिनांक तक उक्त आवेदन का निराकरण नगर पालिका परिषद सिवनी के द्वारा नहीं किया गया है जिसके चलते अब फिर बारिश में इस वार्ड के दर्जनों घरों तथा दुकानों में पानी भरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

 बारिश के समय हर साल भरता है पानी 

नगर पालिका परिषद सिवनी के कबीर वार्ड डूंडा सिवनी थाने के सामने स्थित बजरंग नगर में पिछले कई सालों से मानसून के समय थोड़ी देर की ही बारिश में कई घरों और दुकानों में घुटने घुटने तक पानी भर जाता है जिसके कारण यहां के आम नागरिकों का रहना दूभर हो गया है, यही नहीं पानी भरने के कारण लोगों को आर्थिक नुकसान भी हर साल उठाना पड़ता है।​सिवनी नगर पालिका में जनसुनवाई कार्यक्रम बना ढकोसला : 2 साल बाद भी नहीं हुआ निराकरण | New India Times

नाला निर्माण से हल हो सकती है समस्या

नगर पालिका परिषद सिवनी के कबीर वार्ड के बजरंग नगर के आधा दर्जन नागरिकों ने 30 अगस्त 2016 को नगर पालिका परिषद सिवनी में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में आवेदन देते हुए यह बताया था कि पिछले कई सालों से बारिश के समय इस वार्ड के दर्जनों घरों और दुकानों में पानी भरने की समस्या आए दिन बनी रहती है। बजरंग नगर में पानी भराव का मुख्य कारण आवेदन में यह भी बताया गया था कि डूंडा सिवनी थाने के सामने कोमल शुरू कर के घर तक पक्का नाला निर्माण किया जा चुका है लेकिन उसके आगे से मोती नाला तक अभी भी छोटी नाली ही बनी हुई है जिस कारण ऊपर से आया हुआ पूरा पानी छोटी नाली होने के कारण बह नहीं पाता है और पूरा पानी बजरंग नगर के दर्जनों घरों और दुकानों में भर जाता है। नागरिकों के द्वारा दिए गए आवेदन में यह निवेदन भी किया गया था कि अगर कोमल दूर करके घर से मोती नाला तक पक्का नाला निर्माण करा दिया जाए तो पानी भराव की यह समस्या अपने आप ही हल हो जाएगी लेकिन 2 साल बीतने के बाद भी आज दिनांक तक नगर पालिका परिषद सिवनी के द्वारा इस समस्या और जनसुनवाई में दिए गए आवेदन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाना समझ से परे है। जनसुनवाई के अलावा यहां के नागरिकों ने दर्जनों बार लिखित शिकायत दर्ज कराई है यही नहीं मुख्यमंत्री के जनसुनवाई 181 में भी इस बात की शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। ऐसे में 181 मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम और प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम सिर्फ ढकोसला ही साबित हो रहा है।

By nit