क्रमिक अनशन कर रहे वन कर्मियों ने सिर मुंडवा कर शिवराज सरकार का जताया विरोध | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

क्रमिक अनशन कर रहे वन कर्मियों ने सिर मुंडवा कर शिवराज सरकार का जताया विरोध | New India Times​मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ द्वारा बीते माह की 24 तारीख से ग्वालियर में वन कार्यालय के पास क्रमिक अनशन चल रहा है।19 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 10 दिनों से यह संगठन हड़ताल पर है। इन मांगों के समर्थन में ग्वालियर में भूख हड़ताल के करीब लोगों ने मुंडन कराया।

उल्लेखनीय है कि बीते माह की 4 तारीख को मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ भोपाल के प्रतिनिधिमंडल के साथ वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने लिखित समझौता किया था। इस दौरान उन्होंने वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित कर्मचारियों को कुछ अधिकार देने तथा सेवा शर्तों की मांग मांगने की बात कही थी। इन19 मांगों को सरकार द्वारा पूरा न करने पर आंदोलन चल रहा है।

ग्वालियर की भीषण गर्मी में भूख हड़ताल पर बैठे मुंडन कराने वाले वन कर्मियों का कहना है कि सरकार की वादाखिलाफी के कारण उनको यह कदम उठाना पड़ा है। हमारे खिलाफ लगातार हो रही वादाखिलाफी के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। कर्मचारी के द्वारा मुंडन कराने की इस घटना ने प्रदेश भर की नजर एक बार फिर इस आंदोलन की ओर खींची है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article