ज़िला चिकित्सालय झांसी के चाइल्ड वार्ड में 14 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 

ज़िला चिकित्सालय झांसी के चाइल्ड वार्ड में 14 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times​झाँसी ज़िला चिकित्सालय के चाईल्ड वार्ड में डॉक्टरों की लापरवाही से एक 14 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार बच्चे की मौत गलत इंजेक्शन लगाने व समय पर उसका इलाज न होने की वजह से हुई है।ज़िला चिकित्सालय झांसी के चाइल्ड वार्ड में 14 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार फ़ाज़िल को ऑपरेशन के लिए 29 मई चाइल्ड वार्ड में भर्ती किया गया था जिसे डॉक्टर चतुर्वेदी देख रहे थे। मृतक फ़ाज़िल की मां अफसाना जो कि शहर गुदड़ी की निवासी है एवं फ़ाज़िल के पिता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मेरा बेटा फ़ाज़िल सही था। रात लगभग 10 बजे फ़ाज़िल को इंजेक्शन दिया गया उसके बाद फ़ाज़िल की तबीयत खराब होने लगी। मृतक फ़ाज़िल की मां अस्पताल में जूनियर डॉक्टर को बहुत देर तक तलाश करती रही लेकिन कोई नहीं मिला जो फ़ाज़िल की बिगड़ती तबीयत को देखने आता और जब तक डॉक्टर को किसी तरह सूचित किया गया तब तक फ़ाज़िल की मौत हो चुका थी। मां अफसाना का रो रो कर बुरा हाल है।

स्टाफ़ नर्स से जब इस घटना के बारे में बात की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक फ़ाज़िल की मां ने बिना डॉक्टर के परामर्श के फ़ाज़िल को चावल खिलाया था जिससे फ़ाज़िल को अल्टी होना शुरू हो गई एवं अल्टी में चावल के कड दिखाई दिए हैं। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस ने समझा भुझा कर फ़ाज़िल का पार्थिक शरीर घर वालों को सुपुर्द किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.