वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड पर मथना तिराहे पर पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस गस्त के दौरान रात पुलिस मुठभेड़ में गुड्डू पासी अपने साथी अशोक के साथ हुआ गिरफ्तार। लूट के इरादे से सभी बदमाश यहां आये थे। पुलिस मुठभेड़ में गुड्डू के दो साथी पुलिस को चकमा देकर आम की बाग में हो कर फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशो में चली गोली थी।
गुड्डू पासी और उसके साथी अशोक के पास से पुलिस ने बरामद 315 बोर और 12 बोर के दो देशी तमंचे और खोखा समेत जिंदा कारतूस बरामद किया है।
कई मुकद्दमों में गुड्डू वांछित था और पुलिस को थी गुड्डू की तलाश थी।
