प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस का मनौरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग को लेकर एनएसयूआई प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर एस.नोमान ने एडीआरएम एस. एस. नेगी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अरशद आब्दी, झाँसी (यूपी), NIT; 

प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस का मनौरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग को लेकर एनएसयूआई प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर एस.नोमान ने एडीआरएम एस. एस. नेगी को सौंपा ज्ञापन | New India Times​प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस का मनौरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग को लेकर एनएसयूआई प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर एस. नोमान ने एडीआरएम एस. एस. नेगी को ज्ञापन सौंपा। 

एस. नोमान ने NIT संवाददाता को बताया कि यह ट्रेन अधिकतर इलाहाबाद आउटर पर रोक दी जाती है। जब ट्रेन को पहले रोकना ही है, तो उसे यदि मनौरी रेलवे स्टेशन पर रोक लिया जाए, तो स्थानीय व्यापारी, छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। इस पर एडीआरएम एस. एस. नेगी ने प्रस्ताव जीएम इलाहाबाद को भेजने की बात कही है, साथ ही मनौरी रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण की मांग भी की गई है।

By nit