सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर आज़मगढ़ में फलक अयाज़ खान ने हाई स्कूल में 96.2% अंक प्राप्त कर बनी पूरे स्कूल की टॉपर | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर/आज़मगढ़ (यूपी), NIT; ​सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर आज़मगढ़ में फलक अयाज़ खान ने हाई स्कूल में 96.2% अंक प्राप्त कर बनी पूरे स्कूल की टॉपर | New India Timesजनपद मुख्यालय पर स्थित जाफरपुर सेंट्रल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड दसवीं क्लास की परीक्षाफल 99.7% प्रतिशत रहा और स्कूल की दसवीं क्लास की छात्रा व सेंट्रल पब्लिक स्कूल के संस्थापक व चैयरमैन अयाज़ अहमद खां की पुत्री फलक अयाज़ खां ने 96.2% अंक प्राप्त कर पूरे स्कूल की टॉपर रही, जिसने पूरे स्कूल व जनपद का नाम रौशन किया है। इन्होंने विज्ञान में 97% सामाजिक विज्ञान में 99% इंग्लिश में 95% हिंदी में 95% गण में 95 % इस तरह कुल 481 अंक प्राप्त किये।

दसवीं क्लास की छात्रा फलक अयाज़ खां के टॉप आने पर पूरे स्कूल में जश्न का माहौल है, विशेष कर फलक अयाज़ के पिता व स्कूल के संस्थापक अयाज़ अहमद खां व माता तरन्नुम खानम व भाई डायरेक्टर नवाज़ अहमद खां बहुत खुश नज़र आये, इस सफलता पर समस्त टीचरों को बधाई दी।

इसी तरह जाफरपुर सेंट्रल पब्लिक स्कूल में दसवीं क्लास में पास होने वाले नीरज यादव 94.4% अंक, फातिमा खान ने 92.2% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर नेहा गुप्ता ने 91.4% व पारुल सिंह व अशवनी पाण्डे ने समान रूप से 90.8% अंक पाया।

By nit