वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गोला मोहम्मदी मार्ग पर धिरावां गांव के निकट गन्ना भरी दो ट्रैक्टर व ट्रालियों के ओवर टेक करते समय ट्रालियों आपस मे भिड़ी गई जिससे एक ट्रैक्टर पलट गया जिससे उस पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दबकर मौत हो गयी जबकि ट्रैक्टर पर सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि दोनों चालक जान बचाकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे एस.ओ. सतेन्द्र कुमार सिंह ,एस. आई. मनोज कुमार व रामचन्द्र की टीम ने तत्काल विजेन्द्र खनन वालों की जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर के नीचे दबे व गन्ने में फंसे लोगों को मसीहा बनकर निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह गोला चीनी मिल को गन्ना लेकर ग्राम रखिया व सिसैया थाना सिधौली शहजहाँपुर से आ रही दो ट्रॉलिया आपसी हादसे का शिकार हो गई।जिसमें एक ट्रैक्टर पर सवार श्रीपाल व श्यामू पुत्र रामप्रसाद ,अभिषेक वर्मा पुत्र राकेश निवासी रखिया थाना सिधौली शाहजहाँपुर व दूसरे ट्रैक्टर पर सवार मसरूर पुत्र रहीश निवासी मुन्नू गंज गोला घायल हो गये। जबकि श्रीपाल की मौके पर मौत हो गयी ।मृतक के शव का गोला पुलिस ने पीएम कराया है ।
