योगी राज में फारवर्ड क्लास के गरीब छात्र स्कॉलरशिप से महरूम, प्रतापगढ समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार कर स्कॉलरशिप देने का आरोप | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; ​
योगी राज में फारवर्ड क्लास के गरीब छात्र स्कॉलरशिप से महरूम, प्रतापगढ समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार कर स्कॉलरशिप देने का आरोप | New India Timesउत्तर प्रदेश के योगी राज में फारवर्ड क्लास के गरीब छात्र स्कॉलरशिप से वंचित हैं, वहीं प्रतापगढ़ जिला के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा सेटिंग कर स्कॉलरशिप देने का आरोप लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसारसमाज कल्याण विभाग की तानाशाही रवैया के कारण फॉरवर्ड क्लास के छात्रों को B.Ed आदि कक्षाओं में स्कॉलरशिप से वंचित कर दिया गया है जबकि SC /ST ओबीसी का स्कॉलरशिप लगभग आ चुका है। ​योगी राज में फारवर्ड क्लास के गरीब छात्र स्कॉलरशिप से महरूम, प्रतापगढ समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार कर स्कॉलरशिप देने का आरोप | New India Times

फारवर्ड छात्रों का कहना है कि यह कैसा संविधान है कि 70 वर्षो से आरक्षण से वंचित रहे फारवर्ड क्लास के छात्रों को अब भाजपा सरकार में स्कॉलरशिप से भी वंचित कर दिया गया है?

 जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग के दोहरापन भ्रष्टाचार के कारण सामान्य छात्र छात्राओं का स्कॉलरशिप नहीं आ रहा है। भाजपा के योगी आदित्य नाथ की सरकार में फारवर्ड छात्रों को स्कॉलरशिप देने से वंचित किया जा रहा है।

आर्थिक रूप से गरीब छात्र छात्राओं का कहना है कि बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा को वोट किया था लेकिन इस भाजपा से अच्छी सपा बसपा की सरकार थी, सभी के समय फारवर्ड के छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप बीएड आदि कक्षाओं की मिलती थी।लगता है सत्ता की हनक भाजपा को रास नहीं आ रही है; इसलिए फारवर्ड बच्चों को स्कालरशिप से वंचित किया जा रहा है।​योगी राज में फारवर्ड क्लास के गरीब छात्र स्कॉलरशिप से महरूम, प्रतापगढ समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार कर स्कॉलरशिप देने का आरोप | New India Timesप्रतापगढ़ में कई वर्षों से जमे समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह का कहना हैं कि लखनऊ से सीधे आएगा स्कॉलरशिप, बीएड के फारवर्ड छात्र छात्राओं का स्कॉलरशिप भाजपा सरकार नहीं देगी तो हम कुछ नही कर सकते हैं। मेरिट से स्कॉलरशिप आएगी लेकिन अभी तक आया नहीं है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रतापगढ़ में समाज कल्याण विभाग में सेटिंग करने वालों का स्कालरशिप आ गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.