कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;
माहाराष्ट्र के बुलढाणा जिला के खामगांव शहर निवासी आकाश अग्रवाल की पत्नी शिल्पा अग्रवाल को 18 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसूति के लिए दाखिल किया गया जहां सुबह 8.07 बजे बालिका का जन्म हुआ जिसका नाम ‘साची’ रखा और जन्म के बाद 1 मिनिट 48 सेकंड पर साची का नाम आधार कार्ड के लिए पंजीयन कराया गया। इस से पहले माहाराष्ट्र के उस्मानाबाद में संतोष जाधव ने जन्म के बाद 6 मिनिट में अपनी बच्ची का आधार कार्ड बनवाया था। उस्मानाबाद के इस रिकॉर्ड को तोड़ कर अब खामगांव में पैदाइश के बाद करीब पौने दो मिनिट में नवजात का आधार बनाने का रिकॉर्ड बन गया है। नवजात शिशु साची अग्रवाल को यूनिक आयडेंटिफीकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया (यूआयडीएआय) द्वारा आॅनलाईन आधार क्रमांक दिया गया है जिसका आधार क्रमांक 307455897852 है। पिता आकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को प्रतिसाद देते हुए उन्होंने बेटी के जन्म के फौरन बाद उसका आधार कार्ड बनाया है। इतने कम समय मे आधार कार्ड बनने पर उन्हें बहुत आनंद हुआ है।
