ग्राम पंचायत बिरोदा में पानी की आपूर्ती व्यवस्था नियमित कराने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर(मप्र), NIT; ​ग्राम पंचायत बिरोदा में पानी की आपूर्ती व्यवस्था नियमित कराने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Timesग्राम पंचायत बिरोदा की जल समस्या को लेकर युवासेना शिवसेना जिला संगठन प्रमुख भूषण पाठक द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव को एक ज्ञापन सौंप कर बिरोदा की जल समस्या से अवगत कराया गया तथा चेतावनी दी गई कि अगर 5-6 दिनों में जल समस्या का निराकरण नहीं किया गया है तो युवासेना शिवसेना द्वारा आंदोलन किया जायेगा। वहीं इस समस्या के निदान के संबंध में युवा सेना शिवसेना 30 अप्रैल को क्षेत्रीय सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के समक्ष इस चेतावनी के साथ मटका फोड़ आंदोलन करने की चेतावनी दी है कि पानी नहीं तो वोट नहीं। भूषण पाठक के अनुसार ग्राम बिरोदा में पानी की भारी किल्लत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े बड़े वादे कर चुनाव जीतने वाले सरपंच रेखाबाई के कार्यकाल में 6 दिनों बाद पानी मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता को पानी नहीं दे पा रही है। हालांकि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने नियमित जलापूर्ति हेतु अधिकारियों को निर्देश दे चुकी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.