सांसद रेखा वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई स्कूल चलो अभियान के तहत रैली | New India Times

 वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

सांसद रेखा वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई स्कूल चलो अभियान के तहत रैली | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में धौराहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा की अगुवाई में (उनके गृह गांव मकसूदपुर) विशाल स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। जो मकसूदपुर ,जहानी खेड़ा, मैगलगंज ,औरंगाबाद, बरबर होते हुए विभिन्न मार्गो से प्राथमिक विद्यालय मछेछा पहुंची। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्कूल जाने हेतु प्रेरित करना था। बरवर पहुंचने पर चेयरपर्सन नसरीन बानो ने रैली का स्वागत किया तथा सांसद का माल्यार्पण कर रैली का हिस्सा बनीं।

गांव में बच्चे रैली का स्वागत करते दिखे। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बुद्ध प्रिय सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी खीरी रहे। मछेछा में इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घघाटन भी किया गया। रैली के कार्यक्रम में मोहम्मदी चेयरमैन कन्हैया मेहरोत्रा अपने दल बल के साथ,शिवम राठौर, शमशेर सिंह राणा समस्त एनपीआरसी क्षेत्र के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ,भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article