बिजली विभाग की लापरवाही से गन्ने की खेत में लगी आग, यूपी डायल 100 पुलिस व दमकल विभाग ने अन्य गन्ने की फसलों को जलने से बचाया | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

बिजली विभाग की लापरवाही से गन्ने की खेत में लगी आग, यूपी डायल 100 पुलिस व दमकल विभाग ने अन्य गन्ने की फसलों को जलने से बचाया | New India Times​उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र हैदराबाद के गांव झारा एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आगजनी का मामला प्रकाश में आया है। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते फिर एक किसान का गन्ना जल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम झारा निवासी रामपाल वर्मा के गन्ना खेत से निकली बिजली लाइन की स्पार्किंग से करीब तीन बीघा गन्ना जल गया। जिस समय गन्ना जल रहा था उस समय वहां से निकली यूपी 100 पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। उक्त पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दे दी ,मौके पर पहुंची दमकल टीम और डायल 100 की टीम ने गन्ने को जलने से बचा लिया। इसके पहले भी ढीले बिजली के तारों से कई लोगों का गन्ना जल चुका है फिर भी इस बातों से बिजली विभाग बेखबर बना हुआ है।जबकि आए दिन कहीं तार टूटने, कहीं स्पार्किंग आदि कारणों से किसानों की फसलों का नुकसान होता रहता है। विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन समस्याओं की ओर ध्यान देना तो दूरी बात है घटना स्थल पर जाना तक मुनासिब नहीं समझते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article