मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे प्रतापगढ, कल स्कूल चलो अभियान को दिखाएंगे झंडी, सपाईयों | New India Times

दया शंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; ​​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे प्रतापगढ, कल स्कूल चलो अभियान को दिखाएंगे झंडी, सपाईयों | New India Timesप्रतापगढ़ जिले में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में 12 बजे दोपहर में उतरा, उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला विकास भवन में आया जहां विकास भवन के अंदर लगे हुए स्टालो का निरीक्ष किया जो ग्राम स्वराज अभियान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाया गया है। उसके बाद समेकेति जल संग्रहण क्षेत्र प्रबन्धन कार्यक्रम IWMP PMKSY प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व प्रतापगढ़ की शान आंवला अमृत फल व उसके बाद ड्रॉप मोर क्राप मॉइक्रो इरीगेशन के निरीक्षण के बाद विकास भवन में क्रमवार सभी विभागों का निरीक्षण कर किया। ​3 बजकर 30 मिनट पर निकल कर प्रेस वार्ता करने के बाद PWD गेस्ट हाउस प्रतापगढ़ के लिए चले गए है।इसके बाद नगर कोतवाली क्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए मधुपुर जाएंगे। रात्रि को चौपाल कार्यक्रम व विश्राम होगा और सुबह स्कूल चलो अभियान को झंडी दिखा कर लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

सपाईयों ने मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे 

पुलिस लाइन से विकास भवन जाते समय मुख्यमंत्री के काफिले के सामने सपाइयों ने नारेबाजी कर काला झंडे दिखाए। सपा जिला उपाध्यक्ष वासिक खान और अन्य सपा नेताओं ने काला झंडा दिखा कर काफिले के सामने सी एम के खिलाफ की नारेबाजी। इस दौरान पुलिस  प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article