आदिवासी बलात्कार कांड:  गंधवानी की पीडित आदिवासी महिलाओं ने महिला आयोग के सामने सुनाई आप बीती | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​ आदिवासी बलात्कार कांड:  गंधवानी की पीडित आदिवासी महिलाओं ने महिला आयोग के सामने सुनाई आप बीती | New India Timesमध्यप्रदेश के धार जिले के गन्धवानी में पुलिस कर्मियों द्वारा अपने साथ हुये दुष्कर्म की आप बीती महिला आयोग के सामने पीडित आदिवासी महिलाओं ने सुनाई और कहा की प्रदेश सरकार दोषियों पर कोई कड़ी करवाई नहीं कर सिर्फ लीपापोती करने में लगी हुई है।संसद के बाहर मीडिया को भी पूरी जानकारी से अवगत कराया गया। ​ आदिवासी बलात्कार कांड:  गंधवानी की पीडित आदिवासी महिलाओं ने महिला आयोग के सामने सुनाई आप बीती | New India Timesदिल्ली में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा जी एवं पीसीसी अध्यक्ष अरुण जी यादव एवं सांसद कांतिलाल भूरिया ने पीडित महिलाओं के साथ यह मुद्दा उठाया और ज्ञापन महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम के नाम सौंपा। भूरिया ने कहा की यह पूरा मामला वह संसद में भी उठायेंगे।​ आदिवासी बलात्कार कांड:  गंधवानी की पीडित आदिवासी महिलाओं ने महिला आयोग के सामने सुनाई आप बीती | New India Timesमहिला आयोग में ज्ञापन के समय पीडित महिलाओं के अतिरिक्त गंधवानी के विधायक उमंग सिघार,  मप्र महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, महामंत्री राशिदा मुस्तफा एवं गीता मिश्रा, भोपाल महिला ग्रामीण अध्यक्ष जयश्री हरिकरण, भोपाल शहर महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना,  ममता पांडे, चन्द्रा सरवटे, तुलसी शर्मा आदि भी शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.