हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में भी तेलीबांधा तालाब के तर्ज पर खेल-कूद कार्यक्रम करवायें रायपुर कलेक्टर: विकास तिवारी | New India Times

Edited by Abrar Ahmed Khan, 

रायपुर (छत्तीसगढ़), NIT; ​​हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में भी तेलीबांधा तालाब के तर्ज पर खेल-कूद कार्यक्रम करवायें रायपुर कलेक्टर: विकास तिवारी | New India Times छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि जैसे तेलीबांधा तालाब में हर रविवार को खेलकूद इत्यादि का आयोजन करवाया जाता है, जहां हजारों युवा शिरकत करते हैं, वैसे ही एक कार्यक्रम हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में भी करवाया जाये। 

राजधानी के ह्रदय स्थल लाखेनगर में स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में सत्ताधारी दल के लोग अवैध कब्जा कर दुकान लगवाते हैं। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर कब्जा करके वहां सैकड़ों ट्रक रेती, गिट्टी डंप करके अपना व्यवसाय चला रहे हैं, जिसके नाम पर अवैध वसूली हो रही है। निगम के सफाई विभाग वाले वहां रोजाना सैकड़ों टन कचरा और मृत पशुओं को खुले में फेंक देते हैं। आस-पास के लोग खुले में शौच कर रहे हैं, जो कि स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है।
दक्षिण विधानसभा वासियों और खेल प्रेमियों की तरफ से यह है, कि आने वाले रविवार को आप मटरगश्ती का आयोजन हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में भी आयोजित करवायें, इस संबंध में  ज्ञापन सौंपा गया है। ​

हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में भी तेलीबांधा तालाब के तर्ज पर खेल-कूद कार्यक्रम करवायें रायपुर कलेक्टर: विकास तिवारी | New India Timesप्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि हिन्द स्पोर्टिंग मैदान का आवंटन खेलकूद के लिये किया गया था, जिसका दुरूपयोग चंद लोग कर रहे हैं, जिससे हजारों खेल प्रेमी युवा मैदान से वंचित हैं। *रायपुर नगर निगम के पार्षद गोवर्धन शर्मा* ने कहा कि अगामी रविवार को हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में श्रमदान करके गंदगी, कचरों को साफ किया जायेगा। जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। सफाई के उपरांत शहर के खेल प्रेमी, युवा एवं गरीब बच्चों के साथ खेलकूद का कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा। रायपुर कलेक्टर श्री ओ.पी. चैधरी ने आश्वस्त किया हैकि हिन्द स्पोर्टिंग मैदान की दुर्दशा को जल्द ही सुधारा जायेगा और नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।  अगर कोई भी नियम विरुद्ध या आवंटन के नियमों के विपरीत मैदान में अवैध कार्य होता होगा तो मैदान का आवंटन रद्द कर दिया जायेगा और शासन के द्वारा उसमें खेल-कूद इत्यादि का आयोजन करवाया जायेगा।

ज्ञापन देने पहुंचे दिनेश शर्मा, अनीस निजामी, अमित यदु, राजकुमार सोनी, ओम श्रीवास, निरंजन पारेख, डी.के. बांगरे, जितेंद्र ठाकुर, हनुमान साहू उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.