अब्दुल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; 
घर से निकलते ही एक महिला चैंन स्नेचिंग का शिकार हो गयी। मोटर सायकल सवार दो युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। महिला ने देवपुर थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। शहर में चैन स्नेचिंग गिरोह ने पुलिस प्रशासन के सामने उन्हें जेरबंद करने की चुनौती खड़ी कर दी है।
घर से बाजार निकली एक महिला चैन स्नेचिंग का शिकार हो गयी। काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर गीता नगर से फरार होने में कामयाब हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी कॉलोनी देवपुर निवासी प्रियंका पति शीतल कुमार घर से खरीददारी करने बाजार के लिए गुरुवार की रात 8 बजे निकली। सड़क पर पहुंची तो दो युवक उसके पास आये। गले से सोने का मंगलसूत्र वजन 4 तोला जिस का बाजार मूल्य चालीस हजार खीचकर तेजी से गीता नगर की ओर भाग निकले। देवपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोर के खिलाफ ईपीसी की धारा 392, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
