अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
भिण्ड जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने यूनीसेफ की टीम पहुंची। टीम ने चिकित्सालय प्रबन्धन चैक किया, टीम बोली बेहतरीन है जिला भिण्ड जिला चिकित्सालय। सीएमएचओ.जे.पी. एस.कुशवाह बोले कि कलेक्टर इलैया राजा टी सर के प्रोत्साहन और निर्देशन में बदल रहे हैं हम जिला चिकित्सालय की तस्वीर।
दिल्ली से टीम में आये भगवन सिंह, ज्योत्सना, कायल्प ने हॉस्पिटल में ड्राक्टर के व्यवहार देखा की मरीजों से कैसे व्यवहार है? इतना ही नही यूनीसेफ की टीम ने पूरे जिला अस्पताल की बारीकी से जांच की और फिल्म भी बनाई। यूनीसेफ के टीम ने जिला अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था को देखकर तारीफ की।
इस पूरे अस्पताल के निरीक्षण में सीएमएचओ जेपीएस कुशवाहा और आर.एम.ओ देवेश शर्मा साथ रहे।
