चंबल आईजी उमेश जोगा भिंड पुलिस लाइन पहुंचे, पुलिस कर्मियों की समस्याएं जानने के लिए किया संवाद | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​चंबल आईजी उमेश जोगा भिंड पुलिस लाइन पहुंचे, पुलिस कर्मियों की समस्याएं जानने के लिए किया संवाद | New India Timesभिंड में आईजी की अगवानी पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुशवाह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा ने की। पुलिस लाइन में आईजी ने  परेड की सलामी ली।पुलिस लाइन में आईजी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं जानने के लिए संवाद किया। पुलिस लाइन में आईजी ने शस्त्रागार और पुलिस के वाहनों के रखरखाव के बारे में रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी से जानकारी प्राप्त की। आईजी आपातकालीन परिस्थितियों का पुलिस द्वारा मुकाबला करने के संबंध में बलबा, ड्रिल का भी पुलिस कर्मियों द्वारा किए जाने वाली तैयारियों का भी अवलोकन करेंगे। आईजी पुलिस कर्मियों के बीमा, स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जानकारियाँ प्राप्त करेंगे।आईजी पुलिस दरबार के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिले के किसी भी एक या दो थाने का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था का भिंड में अवलोकन किया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article