मध्यप्रदेश के भिंड जिले में दो हथियार तस्कर बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​मध्यप्रदेश के भिंड जिले में दो हथियार तस्कर बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद | New India Timesभिंड पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाहा द्वारा अवैध हथियारों की बरामदगी एवं खरीद में शामिल बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गोहद एसडीओपी प्रवीण अस्थाना एवं थाना प्रभारी गोहद चौराहा विनोद चौबे एवं ए.एस.आई सत्यवीर सिंह सहित आधा दर्जन सदस्य जगन्नाथ पुरा इलाके से हथियारों की खेप के साथ संदीप श्रीवास्तव पुत्र ब्रज मोहन श्रीवास्तव निवासी गुमानपुरा जिला दतिया और आजादपुर मास्टर पुत्र कल्लू निवासी मौ थाना जिला भिंड के कब्जे से 11 कट्टे 315 बोर के और 20 जिंदा कारतूस 315 बोर के तथा दो पिस्टल जप्त की गई है। ​मध्यप्रदेश के भिंड जिले में दो हथियार तस्कर बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद | New India Timesआरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद चार से 5 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी है। आरोपी भिंड जिले में हथियारों की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के चुनाव में खपाने के लिए आए थे या अन्य बदमाशों के सुपुर्द करने इस संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी।

By nit