मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
समाजवादी पार्टी के बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बाबू बिन्देश्वरी प्रसाद (बीपी मंडल) की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बीपी मंडल के व्यक्तित्व, विचारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में बीपी मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही और सामाजिक न्याय की दिशा में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बीपी मंडल के सम्मान में भारत सरकार ने वर्ष 2001 में डाक टिकट जारी किया था। वर्ष 2007 में उनके सम्मान में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना भी की गई।
गोष्ठी में नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, महानगर अध्यक्ष चौधरी राम कुमार भोजवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, डॉ. दोद राम वर्मा, अवधेश कुमार, अब्दुल रहमान, डॉ. रागनी सिंह चौहान, अनूप कुमार वर्मा, महिला सभा जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया, सविता कठेरिया, नीलम, हफीज अहमद अंसारी, सरताज खान, मोनू कुरैशी, नाजिम अली, तेजपाल फौजी, मोहसिन खान, पार्वती सैनी, संतोष कुमार पाल, मनोज कनौजिया, सदीक खान, सुभान अख्तर खान, मो. बिलाल, उसमा वी, मैहज वी, नगमा, जफरीन, सुनील यादव, श्लोक, मोमीन खान, सुरजीत यादव, शाज़ेब अहमद, मो. अहमद, शमसुद्दीन, दुर्गेश कुमार गुप्ता, आशुतोष तिवारी, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।

