1.407 किलो गांजे के साथ बाराबंकी का युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के चलते जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 1.407 किलो गांजा और 930 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा तैयार कर फुटकर में बेचता था।

अजय राय प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के मुताबिक, सोमवार देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सीतापुर-बरेली हाईवे पर ग्राम मौजमपुर के पास बंद पड़े रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल वाले रास्ते पर एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रात करीब 1:28 बजे युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक पन्नी में 1.407 किलो गांजा और 930 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम रमाकांत (38) पुत्र विजय, निवासी बसंतनगर, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गांजा इधर-उधर से तोड़कर तैयार करने और फुटकर में बेचने की बात बताई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशांत रावत, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल अंकुश शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.