आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल संसद की पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) के सामने हुए पेश; नोटबन्दी से अबतक 9.2 लाख करोड़ के नए नोट बाजार में आ गए हैं: उर्जित पटेल | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, नई दिल्ली, NIT;​आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल संसद की पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) के सामने हुए पेश; नोटबन्दी से अबतक 9.2 लाख करोड़ के नए नोट बाजार में आ गए हैं: उर्जित पटेल | New India Timesआरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल शुक्रवार को संसद की पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) के सामने पेश हुए। पटेल ने पीएसी को बताया कि जल्द ही कैश की किल्लत जल्द दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद कैश की किल्ल्त को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार ने देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया है। आरबीआई गवर्नर ने पीएसी को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की किल्लत को दूर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद शहरी इलाकों में कैश का संकट लगभग दूर हो चुका है। उर्जित पटेल के साथ इस बैठक में डिप्टी गवर्नर भी पीएसी के सामने पेश हुए थे। पटेल ने बताया कि नोटबंदी का जीडीपी पर थोड़े समय के लिए असर पड़ा है, पर लंबे समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है। इतना ही नहीं आरबीआई बैंकों और सर्विस देने वालों की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कीमत को कम करने की कोशिश कर रही है।​​​आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल संसद की पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) के सामने हुए पेश; नोटबन्दी से अबतक 9.2 लाख करोड़ के नए नोट बाजार में आ गए हैं: उर्जित पटेल | New India Timesपिछले हफ्ते भी गवर्नर उर्जित पटेल पीएसी के सामने पेश हुए थे और वहां उनसे पूछा गया थ कि नोटबंदी के बाद आम आदमी को हो रही दिक्कतों को कम करने के लिए आरबीआई क्या कदम उठा रही है? हालांकि उन्होंने समिति के कई सवालों के जवाब नहीं दिए थे और बताया था कि नोटबंदी के बाद 9.2 लाख करोड़ के नए नोट बाजार में आ गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.