माण्डव पुलिस की बड़ी सफलता: अंधे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

माण्डव पुलिस की बड़ी सफलता: अंधे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

थाना माण्डव पुलिस ने एक जघन्य एवं अंधे हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 5 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम उण्डाखो के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पत्थरों से कुचली हुई अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना माण्डव में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन पड़ताल के आधार पर मृतक की पहचान भेरूलाल पिता मूलचंद मुनिया निवासी मुलथान, थाना बदनावर के रूप में की। आगे की जांच में सामने आया कि आरोपी करण पिता तेरसिंह बघेल ने मृतक को नातरा कराने का झांसा देकर अपने साथ बुलाया था।
पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को आरोपी मृतक को बदनावर से धार लेकर आया और मोटरसाइकिल से माण्डव क्षेत्र के बामनपुरी पहुंचा। यहां नातरा को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी मृतक को उण्डाखो के जंगल में ले गया और पत्थरों से सिर व चेहरे पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल धार भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
करण पिता तेरसिंह बघेल, निवासी पिपलीमाल थाना नालछा, हाल मुकाम बामनपुरी थाना माण्डव, जिला धार।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक इंदलसिंह रावत, सहायक उपनिरीक्षक भेरुसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक मनोहर निंगवाल, आरक्षक जितेन्द्र कन्नोजे, आरक्षक सुशील किराडे, महिला आरक्षक सपना जमरे, थाना माण्डव पुलिस एवं साइबर सेल धार की अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article