भिंड सरोवर कार हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, कार और धर्मेंद्र की लाश बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT; ​भिंड सरोवर कार हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, कार और धर्मेंद्र की लाश बरामद | New India Times
भिंड  के गौरी सरोवर में कल एक अनियंत्रित कार गिर कर डूब गई थी। हादसे के बाद चार लोगों को बचा लिया गया था जबकि धर्मेंद्र नाम का व्यक्ति कार के साथ तालाब में डूबा हुआ था। जिसे 14 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया और साथ ही डूबी हुई कार को भी गौरी सरोवर से बाहर निकाल लिया गया है।​भिंड सरोवर कार हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, कार और धर्मेंद्र की लाश बरामद | New India Timesग्वालियर से आई रेस्क्यू टीम ने सरोवर के अंदर कार को खोजकर उसमें आंकड़ा फंसाया उसके बाद मशीन द्वारा कार को सरोवर से बाहर निकाल लिया गया। काली रंग की यह क्विड कार कल रात को गौरी सरोवर में डूब गई थी जिसमें से रात के वक्त चार लोगों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जबकि धर्मेंद्र नाम के एक व्यक्ति की तलाश जारी थी। कार निकालने के बाद धर्मेंद्र की बॉडी को भी गहरे पानी में ढूढ़ लिया गया है। धर्मेंद्र की बॉडी को भी सरोवर से बाहर निकालकर अब रेस्क्यू ऑपरेशन ख़त्म हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.