इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF), दावते इस्लामी इंडिया की ओर से 15 अगस्त को भुसावल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुन्नी जामा मस्जिद के पास, जाममोहल्ला में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसी उद्देश्य से स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।
शिविर में रक्तदान के इच्छुक लोग पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 91561 11786 और 70205 83371 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस मानवीय एवं सामाजिक पहल में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

