गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹4.04 लाख की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने अवैध शराब के बड़े भंडारण का खुलासा करते हुए लाखों रुपये की शराब जब्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

दिनांक 29 जुलाई 2026 को थाना गढ़ाकोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ाकोटा के बजरंग वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अब्दुल गनी पिता शुभराती खान, निवासी बजरंग वार्ड के मकान पर दबिश देकर नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मकान के एक बंद कमरे से विभिन्न ब्रांडों की देशी एवं विदेशी शराब का भारी मात्रा में अवैध भंडारण मिला। मौके से सागर गोल्ड व्हिस्की, मैक डॉवेल्स नंबर-1, बॉम्बे व्हिस्की, आईबी व्हिस्की, मैजिक मोमेंट्स, रॉयल स्टैग व्हिस्की तथा लीमाउंट स्ट्रॉन्ग बीयर सहित कुल 564.780 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,04,180 बताई गई है।

पुलिस ने समस्त अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई और इसके वितरण नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गढ़ाकोटा निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक डाल सिंह, राजेश पाण्डेय, विमलेश भटेले, बसंत मिश्रा तथा आरक्षक रवि पटैल, राहुल राय, थिरवम, प्रवीण, राजदीप तिवारी एवं कौस्तुभ मणि पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.