लंबे इंतजार के बाद चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगाने का कार्य शुरू, लोगों में खुशी की लहर | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

लंबे इंतजार के बाद चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगाने का कार्य शुरू, लोगों में खुशी की लहर | New India Times

लंबे समय से की जा रही मांग और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार आवाज उठाए जाने के बाद आखिरकार प्रशासन ने इस दिशा में कदम उठाया। चुनार पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की जाली (सेफ्टी नेट) लगाने का कार्य शुक्रवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गया।

गौरतलब है कि चुनार पुल पर सुरक्षा जाली न होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता था। इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय निवासियों और समाजसेवियों ने कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया तथा शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी।

आज जैसे ही पुल पर जाली लगाने का कार्य शुरू हुआ, स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि “यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जनता की एकजुटता और लंबे संघर्ष की जीत है। यदि लोग जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाएं, तो सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से संभव है।”

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा जाली लगाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि पुल से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.