भोपाल जंक्शन पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल भोपाल जंक्शन पर इन दिनों आवारा कुत्तों का जमावड़ा यात्रियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वार के आसपास बड़ी संख्या में घूम रहे कुत्तों के कारण यात्रियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि कई बार कुत्ते झुंड बनाकर प्लेटफॉर्म पर घूमते हैं, जिससे भय का माहौल बना रहता है। यात्रियों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर से आवारा कुत्तों को हटाने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर इस तरह की स्थिति रेलवे की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.