विवेक जैन, गाजियाबाद/बागपत (यूपी), NIT:
आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला, नोरसपुर (मंडौला) में वर्षायोग-2026 के शुभारंभ के अवसर पर मंगल कलश स्थापना समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा वर्षायोग के सफल संचालन की मंगलकामना की।
यह आयोजन परम पूज्य ज्ञानयोगी आचार्य 108 श्री वसुनंदी जी मुनिराज के पावन आशीर्वाद से संपन्न हुआ। वर्षायोग के दौरान मुनि श्री 108 नमिसागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज तथा क्षुल्लक श्री 105 पूर्णानंद जी महाराज के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थापक ब्रह्मचारिणी केसर बाई जी, बाल ब्रह्मचारिणी नंदनी देवी जी एवं बाल ब्रह्मचारिणी ऋजुता देवी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परम संरक्षकों के रूप में मनीष पटवारी, अभय कुमार, अनिल जैन एवं अशोक जैन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
आयोजन समिति के चेयरमैन प्रवीण कुमार जैन, अध्यक्ष कुलदीप जैन, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष संयम जैन, उपाध्यक्ष राजा जैन, सुनील जैन, शीतल प्रसाद जैन, सुरेंद्र जैन, प्रबंधक संदीप जैन, मंत्री कमल जैन, ऑडिटर अंकित जैन, निर्माण मंत्री राजीव जैन, प्रचार मंत्री नीरज जैन तथा सह-प्रबंधक शोभित जैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसके अतिरिक्त समिति के सभी सदस्यों, विशेष सहयोगियों एवं अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन, मंडौला के सहयोग से कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन किया गया।
आयोजन समिति ने बताया कि वर्षायोग के अंतर्गत आगामी दिनों में भक्तामर महाअर्चना विधान, दशलक्षण महापर्व, भगवानों के निर्वाण कल्याणक महोत्सव सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समारोह के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने धर्म, संयम एवं आध्यात्मिक साधना के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में आयोजन समिति ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

