तेज रफ्तार अनियंत्रित कार भिंड के गौरी तालाब में गिरी,  दो को बचाया गया, दो को बचाने की कोशिश जारी | New India Times

पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​तेज रफ्तार अनियंत्रित कार भिंड के गौरी तालाब में गिरी,  दो को बचाया गया, दो को बचाने की कोशिश जारी | New India Timesभिंड के गौरी तालाब  पर रैलिंग न लगा होने के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा आज पेश आया है। महाकालेश्वर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार से जा रही कार के चालक को अँधेरे में मोड़ पर कम दिखा जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार गौरी तालाब में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। दो लोगों को पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया है जबकि दो लोगों को तालाब से बाहर निकालने का कार्य जारी है।

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार भिंड के गौरी तालाब में गिरी,  दो को बचाया गया, दो को बचाने की कोशिश जारी | New India Times​ घटनास्थल पर भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह,  कलेक्टर भिंड इलैया राजा टी, पुलिस के अधिकारी और आसपास के लोग पहुंच गए हैं। पुलिस की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार युवकों में से राहुल सिंह मानपुरा एवं राहुल चौहान निवासी जामुना को कार डूबने से पहले बचा लिया गया है जबकि कार के अंदर सोनू और धर्मेंद्र सिंह भी कार में ही थे जिनको गौरी सरोवर से बहार निकालने का प्रयास जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article