भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न;   बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पारित | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न;   बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पारित | New India Timesभारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल कार्यसमिति की बैठक आज *सनसिटी गार्डन लालघाटी* पर संपन्न हुई। बैठक का उदघाटन जिला प्रभारी व सांसद श्री रोडमल नागर, जिला अध्यक्ष व महापौर श्री आलोक शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर स्वागत भाषण दिया। बैठक के प्रारंभ में जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सेनी ने दिवंगत नेतागणों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कराया।

 बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में आतंकवाद के विरूद्ध भारतीय सेना का पाकिस्तान की धरती में घुसकर आतंकवादी और आतंकवादियों के ठिकानों को समाप्त करने वाला प्रहार इसी दिशा में किया गया भारतीय शक्ति एवं चेतना का संघोष बताया है। जिला अध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने कहा कि जिला कार्यसमिति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इन देश हित के अनेकों निर्णय लेने पर अभिनंदन कर समर्थन करती है। ​भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न;   बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पारित | New India Timesमंच का संचालन महामंत्री श्री विकास विरानी ने किया। आभार प्रदर्शन अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष श्री मनोज राठौर ने किया। प्रथम सत्र को सांसद श्री रोडमल नागर और द्वितीय सत्र सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग और तृतीय सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने संबोधित किया। समापन सत्र प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री आलोक संजर ने किया। राजनैतिक प्रस्ताव का प्रस्तावक जिला महामंत्री श्री सत्यार्थ अग्रवाल एवं समर्थन श्री रामबंसल, श्री सुमित पचौरी, श्रीमती मालती राय, श्री अंशुल तिवारी ने किया। इस अवसर पर *प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, बीडीए अध्यक्ष श्री ओम यादव, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीतसिंह चौहान, श्री लिलि अग्रवाल, श्री विकास विरानी, श्री अशोक सैनी,श्री केवल मिश्रा,श्री नंदकिशोर राठौर, श्री सुमीत पचैरी, श्री आरके बघेल, श्री रामबंसल, श्री सुधीर जाचक, श्री बसंत गुप्ता,श्री भगवानदास सबनानी, श्री कुलदीप खरे, श्री महेश जोशी, श्री राजेन्द्र गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अंशुल तिवारी, सुश्री तुलसा वर्मा, श्री महेश शर्मा, श्री सुनील यादव, श्री भगवत रघुवंशी, श्री हरदीप सिंह,घनश्याम कुशवाह, श्री जगदीश यादव, श्री मनोज विश्वकर्मा, श्री वालिस्ता रावत, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री कृष्णमोहन सोनी, श्री पप्पू विलास, श्री अभय पंडित, श्री राकेश कुकरेजा, श्री महेन्द्र दवे, श्री आनंद पाराशर, जिला पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, 17 मंडलओं के सम्मानीय अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष,मंत्री, पार्षद, एमआईसी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, वार्ड संयोजक, पालक, बूथ अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त अवसर पर की जानकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।

 जिला अध्यक्ष व महापौर श्री आलोक शर्मा ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि प्रभारी श्री बसंत गुप्ता, सह प्रभारी श्री सुमित पचैरी को नियुक्त किया गया है।   

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article