जितेंद्र वर्मा, हरदा(मध्यप्रदेश), NIT;
नगर में कैमरा चोरी की वारदात बढती जा रही है। हाल ही में सतीश पिता रामजोशी निवासी ग्राम नेमावर तहसील खातेगांव का 16-1-2017 सोमवार को हवेली मैरिज गार्डन से रात लगभग 11बजकर 3 मिनट पर कैमरा जो की निकॉन कंपनी का था गुम हो गया।इसकी शिकायत हरदा थाने में की गई है। कैमरा की कीमत 50 हजार के लगभग बताई गई है।
कैमरे की एक और घटना जो की हरदा शहर की ही है। वहां भी गवालनगर में शादी समारोह में एक कैमरा चोरी करने वाले युवक को पकड़ा गया था और पब्लिक ने वहीं उससे कैमरा पकड़कर उसकी धुनाई कर डाली। उसके बाद उसे 100 डॉयल से थाने ले जाया गया। चोरी की अजब वारदात सामने आ रही है कि महंगे कैमरों को ही शातिर चोर निशाना बना रहे हैं।
